फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नहीं उठा शहर से कचरा, सूरजकुंड डिपो में खड़ी रहीं कूड़े से भरी गाड़ियां

Pratyush Sharma Updated Wed, 02 Sep 2026 01:34 AM IST

मेरठ। शहर में ज्यादातर इलाकों में दूसरे दिन मंगलवार को भी कूड़ा नहीं उठाया गया। सूरजकुंड डिपो पर दिनभर कूड़े से भरी 100 से अधिक गाड़ियां खड़ी रहीं। लोगों ने कहा कि गांवड़ी में अब कूड़ा नहीं डलने देंगे। धरने पर सपा विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ पहुंचे। चेतावनी दी कि कूड़ा निस्तारण कीजिए, यहां डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। देर रात तक अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह और अन्य अफसरों का स्थानीय लोगों के साथ बातचीत का सिलसिला चला। गांवड़ी में मेदपुर, लडपुरा सहित अन्य गांवों के लोगों ने मंगलवार को भी धरना जारी रखा। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सांसद ने मुख्यमंत्री से कूड़े के प्रकरण में बात की थी। मुख्यमंत्री ने सांसद को कथा करने को कहा। विधायक ने अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह से जानकारी ली। निगम अधिकारी ठोस आश्वासन नहीं देने की बात कहकर धरना जारी रखने का एलान कर दिया। लोगों ने कहा कि गांवड़ी में कूड़ा डालने से इन्कार किया गया तो लोहियानगर भी कचरा डाला जा सकता था। लेकिन निगम ने समाधान ढूंढने की बजाए। उसे बढ़ाने का काम किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें