फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दोस्त पुलिस अभियान से छात्रों का दूर हुआ डर, बोले- अब गलत के खिलाफ बेखौफ उठाएंगे आवाज

अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को हस्तिनापुर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के 50 छात्र-छात्राओं ने थाने का भ्रमण किया। कक्षा नौ से 12 तक के 25 छात्र और 25 छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने विद्यार्थियों को एफआईआर, जीरो एफआईआर, ऑनलाइन शिकायत और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। छात्रों को सीसीटीएनएस के माध्यम से डिजिटल रिकॉर्ड और अपराधियों की ट्रैकिंग की प्रक्रिया भी दिखाई गई। महिला उपनिरीक्षक सरिता तेवतिया ने महिला सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। विद्यार्थियों को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी गई। छात्राओं ने कहा कि थाने का भ्रमण करने के बाद पुलिस के प्रति उनका डर काफी हद तक दूर हुआ है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बिना झिझक पुलिस से मदद लेने और गलत के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें