मेरठ में डीआईजी कला निधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बृहस्पतिवार को परतापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाने की साफ-सफाई, भवनों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राजकीय संपत्ति, अपराध विवेचनाओं की स्थिति, अभिलेख और रजिस्टर, डायल-112, मिशन शक्ति केंद्र, बैरक और मेस समेत अन्य व्यवस्थाएं परखी गईं। कुछ अभिलेखों में कमियां मिलने पर उन्हें अपडेट करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों से जनसुनवाई बढ़ाने, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और विवेचनाओं व गिरफ्तारी की कार्रवाई समय से पूरी करने को कहा।