फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने आगामी त्योहारों पर किया रंगारंग कार्यक्रम

मेरठ। भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने शनिवार को बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में चार त्योहारों का संयुक्त आयोजन किया। इसमें हरियाली तीज, रक्षाबंधन, गणतंत्र दिवस और जन्माष्टमी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने और वंदे मातरम गायन के साथ हुई। इस दौरान हरियाली तीज के गीत प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों ने सभी कार्यक्रम में समा बांधा। जन्माष्टमी के अवसर पर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। वहीं रक्षाबंधन के सुंदर गीत भी गाए गए। शाखा सचिव नीलम गोयल और आयुष्मान परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। पिंकी मित्तल, लता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रूबी गोयल सहित कई अन्य सदस्यों ने भी इसमें भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें