जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कोपागंज ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों के साथ कोपागंज सीएचसी का निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्हें सीएचसी में एक डॉक्टर और दो महिला स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के गायब मिली।वहीं एक डॉक्टर की सराहना हर मरीजों ने की, जिस पर डीएम ने उनकी सराहना करते हुए शाबासी दी जबकि गायब डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।