मथुरा। बीएसए कॉलेज में बुधवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 आयोजित हुआ। इसमें युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई। पांच विधाओं की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और बीएसए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें आयोजन समिति की सदस्य श्वेता केसरी भी मौजूद रहीं। अतिथियों का बुके भेंटकर स्वागत किया और स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इसमें सामूहिक लोकगीत में कामिनी शर्मा, सामूहिक लोकनृत्य में अक्षरा एवं उनकी टीम, नुक्कड़ नाटक में संस्कृति यूनिवर्सिटी, छाता के विद्यार्थियों, कविता लेखन में लक्ष्मी नारायण और पेंटिंग में खुशी कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक विवेक चंद्र श्रीवास्तव और प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में मनु, धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. आम्रपाली, अनिल सोनी, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. संध्या, डॉ. शालिनी, डॉ. दीन दयाल, डॉ. अनिरुद्ध अवस्थी, रोली तिवारी और तिलक सिंह कुंतल निर्णायक रहे। कार्यक्रम प्रभारी स्वाति पांडेय रहीं। इस दौरान रवि बाबू शर्मा, राहुल कुलश्रेष्ठ, नरेन्द्र सिंह, अर्जुन कंसाना, अरुण रावल का सहयोग रहा।