फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आगरा में होगा अगला मुकाबला

मथुरा में स्वर्गीय मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने तीन अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। मुकाबलों में 28 खिलाड़ियों ने तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। जनपद क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि बालिका वर्ग में शगुन, जीया, आरुषि, परी, दीक्षा, परिणीता, राधिका, देव ज्योति, लिप्सा, खुशी, आयुषी, रश्मि और तनु का चयन हुआ। बालक वर्ग में चिंटू, बलराम, महेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, संजू, देव, शिवम, प्रियांशु, गोलू, जीतू, विवेक, गोविंद, प्रेम अग्रवाल, दुष्यंत और भारत ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। चयनित खिलाड़ी 24 सितंबर को आगरा में आयोजित होने वाली मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मथुरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। निर्णायक की भूमिका सर्वेश सोलंकी, अमित गौतम, डीके सिंह, रजत चौधरी और पंकज चौधरी ने निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र राजपूत, एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला फुटबाल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय, जिला प्रभारी राहुल शर्मा और सह प्रभारी रूबी पवार ने बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें