फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोकुल बैराज के पास दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पंकज जैन Updated Thu, 03 Sep 2026 10:21 PM IST

मथुरा। गोकुल बैराज के निकट बृहस्पतिवार को एक दरोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, दरोगा पंकज कुमार (33) मूलरूप से एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में वह दामोदरपुरा स्थित दाऊजीधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। परिवार में पत्नी दीप्ति, जो सदर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं, के अलावा मां-बाप और बहन भी साथ रहते हैं। पंकज ने कॉलोनी में प्लॉट लिया था और मकान का निर्माण करा रहे थे। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उनकी मां नाराज होकर घर से कहीं चली गईं। पत्नी दीप्ति उनकी तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान पंकज घर से निकलकर गोकुल बैराज के निकट पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों समेत प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें