फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरटीओ ने किया एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक के निर्देश

Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 05:18 PM IST

मथुरा में आरटीओ झांसी अरविंद त्रिवेदी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की सभी पत्रावलियों और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक (डीटी) की गहन जांच की। राजस्व और विभागीय लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिए। परिसर में मौजूद कर्मचारियों के आईकार्ड चेक किए। आईडी कार्ड न पहनने वालों को तत्काल चेतावनी देते हुए नियमित पहनकर आने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने और सभी लंबित फाइलों को समय से निपटाने की हिदायत दी। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की और साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्थिति में किसी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें