फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 11 अक्टूबर को होगा महाराजा अग्रसेन का पूजन, महोत्सव की तैयारियां शुरू

Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 04:53 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में अग्रसेन जयंती की तैयारियों को लेकर श्री अग्रवाल सभा पदाधिकारियों ने रविवार को मां भगवती मंदिर में पहुंचकर दुग्धाभिषेक किया। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, मंत्री जगदीश गोयल, संयोजक देशबंधु अग्रवाल, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, वेदप्रकाश गोयल ने अग्रबंधुओं के साथ सुबह करीब 8 बजे मोरमुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच भगवती मंदिर में पहुंचकर दुग्धाभिषेक कर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मां भगवती से मनौती मांगी। अध्यक्ष संजीव जाविया ने बताया कि कोई भी शुभकार्य करने से पहले मां भगवती का दुग्धाभिषेक करना जरूरी होता है। इसी के साथ अग्रसेन महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव को पहले से भव्य व सुंदर बनाया जाएगा। जल्द ही राजकुमारों के चयन की प्रकिया पूरी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी का पूजन किया जाएगा। उसके बाद भव्य डोला राजसी ड्रेस में राजकुमार, रानी माधवी समेत अनेक झांकियों,बैंडबाजों, राया की नफीरी समेत नगर भ्रमण करेगा। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, अजय गोयंका, पिंटू नेता, भगवत प्रसाद , मोहन अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, राहुल जैन कामियां, प्रमोद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ. जगदीश अग्रवाल, त्रिलोक शेरगढि़या, डॉ. प्रकाश आर्य, सुनील शेरगढि़या, गिरिराज चौधरी, हैप्पी गर्ग, हुकम अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, ललित अग्रवाल एडवोकेट आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें