फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा बना मंडलीय कुराश प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

मथुरा में 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कुराश प्रतियोगिता मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में संपन्न हुई, जिसमें मथुरा जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मथुरा विजेता और आगरा उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में मथुरा विजेता रहा। मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 19 से 20 सितंबर 2026 तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने किया। बालक वर्ग की मथुरा टीम के कोच-मैनेजर सर्वेश सोलंकी, डीके सिंह और अमित गौतम रहे, जबकि बालिका वर्ग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह, राकेश साहू और रूबी पवार ने संभाली। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका कुराश कोच देवेंद्र चाहर, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, विनोद पाल और पंकज चौधरी ने निभाई। इस दौरान बंटी कुंतल, शेखर कुमार और गौरव भारती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें