मांट। थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर जुआ खेल रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,040 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांव जनकपुर अंडरपास से करीब 30 मीटर भीम की ओर कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश पुत्र बाबूलाल, छोटू पुत्र सुल्तान सिंह,गंगा प्रसाद पुत्र किशनलाल और संदीप कुमार पुत्र लोहरे, निवासी शिवनगर चौकड़ा थाना मांट के रूप में हुई। पुलिस ने जुआ फड़ से 10,040 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। थाना मांट में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।