फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाॅस्टल के कमरे में जिंदा जलकर बीटेक छात्रा की माैत, जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Sep 2025 08:20 PM IST

मथुरा-दिल्ली हाईवे पर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर 19 वर्षीय छात्रा की हाॅस्टल के कमरे में जलकर संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। हाॅस्टल संचालक व उसकी पत्नी पर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्रा हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बीटेक के पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि बुधवार को छात्रा विश्वविद्यालय से लौटकर हाईवे स्थित अपने हॉस्टल पहुंची। उसने अपने कमरा नंबर तीन को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। बगल के कमरे में रह रही एक अन्य छात्रा ने चीखने की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा की माैत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें