प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मथुरा के बलदेव में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का विधायक पूरन प्रकाश, चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रतिनिधि पंकज प्रकाश, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य ने शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया है। विभिन्न कार्यक्रम हुए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन हुआ है, मरीजों को सभी चिकित्सा सुविधाएं दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया पीएचसी किशनपुर, नगला सजा, पचावर, जुगसना समेत सभी 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजन किया। राहुल वैदिक, अजीत छौंकर, अनिल रावत, डॉ. सोनल आदि माैजूद रहे।