फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्षेत्रीय हैंडबॉल व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबू दाऊदयाल विद्यालय का दबदबा

मथुरा के वृंदावन में 8 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित क्षेत्रीय हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्थानीय बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलेमपुर सौंख रोड के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल के अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं का स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अंडर-17 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा वॉलीबॉल के अंडर-14 आयु वर्ग में विद्यालय की बालिकाओं ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता बालिका खिलाड़ी अब मंदसौर (मध्य प्रदेश) में होने वाली आगामी अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें