फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आईटीआई में अब तक 497 सीटों पर लिया दाखिला

Arun Parashar Updated Sun, 06 Sep 2026 05:18 PM IST

मथुरा जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रथम चरण के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रथम चरण के प्रवेश के लिए जिले में कुल 1303 सीट आवंटित की गई थीं। इनमें से अब तक जिले के तीनों राजकीय आईटीआई में कुल 497 सीटों पर दाखिला पूरा हो चुका है। मथुरा, नंदगांव और गोवर्धन आईटीआई सीटों पर छात्र प्रवेश ले चुके हैं। बची हुई सीटों पर काउंसलिंग की प्रक्रिया लगातार जारी है। आईटीआई में प्रथम चरण के तहत प्रवेश लेने की अंतिम तिथि पूर्व में 4 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया है। आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाल ने बताया कि जो अभ्यर्थी प्रथम चरण में अपना प्रवेश कराना चाहते हैं, वे 7 सितंबर तक संस्थान में पहुंचकर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करा लें और समय रहते अपना दाखिला सुनिश्चित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें