फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीबीएसई नेशनल स्केटिंग में आदर्श प्रताप ने जीता रजत पदक।

मथुरा। स्केटिंग में मथुरा के आदर्श प्रताप सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कर्नाटक के बेलगांव में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप की रोड वन लैप स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक जीता। आदर्श रमनलाल सूरावाला स्कूल के विद्यार्थी हैं। आदर्श इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। बेरा स्पीड स्केटिंग अकादमी के मुख्य कोच श्याम बेरा और कोच योगेश सनी के मार्गदर्शन में वह लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। अकादमी के अन्य खिलाड़ी भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर मथुरा का नाम रोशन कर रहे हैं। रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष आशिष लवानिया, मनिष गुप्ता, राकेश सिंह और राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिंह तथा सदस्य मीनू, पंकज सोलंकी और सौरभ आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आदर्श को बधाई दी। एसोसिएशन ने अकादमी और उसके प्रशिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें