मैनपुरी के महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल इन दोनों अवस्थाओं से जूझ रहा है। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को हो रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लोगों को पानी के लिए परेशान देखा गया। यहां लगे दो सरकारी हैंड पंप खराब पड़े हुए हैं । जबकि हाल ही में लगाई गई सबमर्सिबल भी काम नहीं कर रही है। शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी के शौचालय में पानी नहीं पहुंच रहा था। वहीं इमरजेंसी के बाहर लगे दो वाटर कूलर में भी पानी नहीं था। इसके चलते यहां भर्ती मरीजों के साथ-साथ उनके तीमारदारों को भी परेशानी से जूझना पड़ा।