फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देवी जागरण में भजनों पर थिरके श्रद्धालु

मैनपुरी के करहल में किशनी चौराहे पर बीती रात अखिल भारतीय किन्नर समाज के तत्वावधान में देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अनुजेश यादव ने किया। जागरण में माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। फिरोजाबाद से आई जागरण पार्टी के भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लिया और माता रानी के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में वंदना किन्नर, शिवानी किन्नर,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें