फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भोलेनाथ की मूर्ति स्थापना से बढ़ा तनाव, गांव में पुलिस और राजस्व टीम तैनात

नवीगंज के ग्राम हर्जापुर में पाल समाज के कुछ लोगों ने भोलेनाथ व नंदी की मूर्ति को स्थापित कर दिया। कावड़ लेकर आए कुछ भक्तों ने यहां पर जलाभिषेक भी कर दिया। जिसके बाद दूसरा पक्ष यहां आकर विवाद करने लगा। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस और राजस्व की टीम पहुंच गई, जिसके बाद मूर्ति को विवादित स्थल से हटवा दिया गया। एसडीएम भोगांव मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने राजस्व विभाग की टीम को जमीन की नाप जोख करने के निर्देश दिए हैं। गांव के रहने वाले पाल समाज के लोग कह रहे हैं कि यह जमीन ग्राम समाज की है। वहीं दूसरे पक्ष के ठाकुर समाज के लोगों का कहना है कि यह उनकी निजी जमीन है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि अभी किसी विवाद की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें