मैनपुरी जिले में सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से एक तरफ जहां लोग गर्मी से निजात महसूस कर रहे हैं। वहीं धान किसान बारिश से प्रसन्न नजर आ रहे हैं। शहर में तेज बारिश से यातायात थम गया। जिला अस्पताल में लोग भीगते हुए पहुंचे। मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।