बेवर कस्बे में दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई।"गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के गगनभेदी जयकारों और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। मुहल्ला कुचलिया व इटावा रोड एवं टीचर्स कालोनी के निकट स्थित स्थानों से शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख पंडालों से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद शुरू हुई।विशेष रथों में विराजित विघ्नहर्ता के दर्शन के लिए मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बप्पा का स्वागत किया और आरती उतारी। महिलाओं और युवाओं की टोलियों ने गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर जमकर नृत्य किया।सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन व पुलिस बल पूरी शोभायात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रही और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा गया। अंत में निर्धारित विसर्जन स्थल पर पूर्ण धार्मिक रीति-रिवाजों और नम आंखों के साथ प्रथम पूज्य को विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। फोटो परिचय गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में शामिल श्रृद्धालु फोटो व वीडियो स्रोत संवाद