मैनपुरी। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल एकेडमी में किया गया। इसमें एडीजीसी क्राइम राकेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं को कानून की जानकारियां और उनके इस्तेमाल के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बेड टच, लोक अदालत, विधिक सेवा प्राधिकरण, पॉस्को एक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दीं।कार्यक्रम में 55 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद