फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फायर सर्विस केंद्र का मुख्यमंत्री करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, कराया गया खाली

अरुन पाराशर Updated Wed, 06 Aug 2025 09:05 PM IST

मैनपुरी के किशनी में बने फायर सर्विस केंद्र का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। भवन में रखी पकड़ी गई नकली उर्वरक को अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट करवा दिया गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद के निर्देश पर फायर सर्विस केंद्र में रखी नकली उर्वरक खाद की 109 बोरी, 274 खाली बोरी को टाइप तीन भवन से कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। 11 नवंबर 24 को नवनिर्मित फायर सर्विस के टाइप तीन भवन में कालाबाजारी के लिए रखी नकली उर्वरक खाद बरामद हुई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण बृहस्पतिवार को होना है। अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम में जिला कृषि अधिकारी अभिशांक चौहान, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव, एडीओ कृषि नरेश राठौर, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाकर कृषि रक्षा इकाई के भवन में शिफ्ट कर सील लगवा कर चाभी हेड मुहर्रिर धीरेंद्र यादव को सौंप दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें