मैनपुरी के करहल कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बा स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। झांकियों को देखने के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।