डॉ. बीआर अंबेडकर महाविद्यालय में गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से उनके कैरियर लक्ष्यों की जानकारी लेते हुए लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।