अमर उजाला की ओर से रविवार को महराजगंज के धनेवा स्थित बिशप एकेडमी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 498 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।