फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, तीनों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम टीकरा तिवारी में मंगलवार तड़के एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा, उसके सात वर्षीय बेटे लक्ष्य और पांच वर्षीय बेटी पूर्वी की मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के प्रेम प्रसंग को लेकर पति से हुए विवाद के बाद यह कदम उठाने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम टीकरा तिवारी निवासी पूजा कुशवाहा का सोमवार रात पति बालकिशन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। पूजा अपने पति और दो बच्चों लक्ष्य व पूर्वी के साथ कमरे में सोने गई थी, जबकि उसका बड़ा बेटा दादा के साथ सो रहा था। रात करीब दो बजे बालकिशन की नींद खुली तो पत्नी और दोनों बच्चे कमरे में नहीं मिले। उसने घर और आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों को जगाकर जानकारी दी। परिवार के लोग टॉर्च लेकर मकान के पीछे खेतों की ओर तलाश करने पहुंचे। वहां कुएं के पास पूजा और बच्चों की चप्पलें मिलीं। कुएं में देखने पर पानी हिलता हुआ दिखाई दिया और पानी में महिला के कपड़े तैरते नजर आए। इस पर डायल 112 और बानपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। कुएं से एक-एक कर निकाले गए तीनों शव सूचना पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे बानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी बुलाया गया। कर्मचारियों ने कुएं में लोहे का कांटा डालकर तलाश शुरू की। इस दौरान पूजा और उसके बेटे लक्ष्य के कपड़े कांटे में फंस गए, जिससे दोनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद छोटी बेटी पूर्वी का शव तलाशने के लिए कुएं का पानी खाली कराया गया। पानी निकलने के बाद उसका शव भी बरामद हो गया। प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की बात आई सामने अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला का परिवार में रिश्ते से देवर लगने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। इसको लेकर विवाद और कहासुनी के बाद महिला द्वारा बच्चों के साथ आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साक्ष्य संकलित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें