लखीमपुर खीरी में विजयदशमी के दिन ओयल कस्बे में झांकी कार्यक्रम के दौरान दो सांड़ों के लड़ने से दहशत फैल गई। कार्यक्रम में भगदड़ जैसे हालात बन गए। इससे बच्चों और महिलाओं समेत दस श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना देर रात करीब दस बजे हुई जब सैकड़ों लोग झांकियां देख रहे थे। घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नौ लोगों को घर भेज दिया गया।