दो सौ टन वजनी विशाल वेसल लेकर 308 पहियों वाला महाबली ट्रक मंगलवार रात लखीमपुर खीरी जिले में दाखिल हुआ। इस विशाल वेसल को बलरामपुर चीनी मिल की कुंभी इकाई में स्थापित किया जाएगा। बुधवार सुबह तक ट्रक नकहा पहुंचा। महाबली ट्रक और वेसल देखकर लोग हैरान रह गए। रात तक इसके कुंभी संयंत्र पहुंचने की उम्मीद है। रास्ते में इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।