लखीमपुर खीरी में आस्था और भक्ति का अनोखा संगम सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान देखने को मिला। शनिवार को 81 लीटर जल की कांवड़ और सीने पर योगी-मोदी की तस्वीर लगाए शिवभक्तों का जत्था जब गोला की ओर बढ़ा तो हर कोई देखता रह गया। इन कांवड़ियों की मन्नत है कि सीएम योगी साल 2029 में प्रधानमंत्री बनें। कांवड़ियों ने बताया कि वे हर साल भोलेनाथ का जलाभिषेक करने गोला आते हैं। इस बार उनकी कामना है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के अगले प्रधानमंत्री बनें, इसलिए वे उनकी फोटो लेकर जल चढ़ाने जा रहे हैं।