लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ स्थित शौर्य हॉस्पिटल के मालिक डॉ अजीत सिंह दिवाकर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार रात उनका शव कार में सीट पर मिला। उनके भाई का कहना है कि अजीत की नाक से खून निकल रहा था। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।