फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों पर तय होगी कार्रवाई: DM

Rohit Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:42 PM IST

तहसील तमकुहीराज के सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने आई शिकायतों को सुना संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, वन विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की मौके पर जांच कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें