तमकुहीराज के बसडिला बुर्जुग में ससुराल आए जीजा ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी साली की गोलीमार कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जीजा ने ससुराल में बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिवार सहित मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर आई तमकुहीराज पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी। घटना स्थल पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्रा भी पहुंची। घटना की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।