युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम * पश्चिम शरीरा के डक शरीरा निवासी राजू का था सिराथू डीएफसी लाइन पर मिला शव * 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप, सिराथू में डीएफसी लाइन पर मिला था शव डकशरीरा गांव निवासी राजू का शव डीएफसी लाइन के पास मिलने के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने अजरौली के पास राम वनगमन मार्ग हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के चलते हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।