फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नगला बिरहरा में बारिश का कहर, तड़के भरभराकर गिरे दो मकानों के लिंटर

कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला बिरहरा गांव में रात से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार तड़के करीब 4 बजे दो मकान के लिंटर अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय दोनों परिवारों के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बारिश और मकान में हलचल की आहट से परिवार के सदस्य जाग गए और समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अचानक मकान गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रामप्रकाश पुत्र इतवारीलाल तथा भूरेलाल पुत्र भगवंत सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखा बक्सा, चारपाई, ड्रेसिंग टेबल समेत अन्य सामान टूट गया। लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकानों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें