फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सर्दी-खांसी और वायरल के मरीजों से पीएचसी में बढ़ी भीड़

कासगंज के सिढ़पुरा में मौसम में बदलाव के साथ वायरल, सर्दी-खांसी और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिढ़पुरा पर मरीजों की भीड़ देखी गई। मरीज चिकित्सकों से परीक्षण कराने के बाद दवाएं लेने के लिए कतार में नजर आए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप गौतम एवं डॉ. बीके शाक्य द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। वहीं एएनएम अनिता पाल, फार्मासिस्ट तुरसनपाल पाल शाक्य,वसीम नेत्र विभाग, शंजू, रोशनी,अरविन्द भास्कर तथा वार्ड बॉय रामनरेश सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मरीजों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने में जुटा रहा।पीएचसी पर मरीजों को महज एक रुपये के पंजीकरण पर्चे के बाद जांच-परामर्श से लेकर दवाएं तक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों वायरल, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुसार सावधानी बरतने और बीमारी के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें