नगर निगम के सदन की बैठक शनिवार को हंगामा के साथ शुरू हुई। शहर में जल भराव और टेंडर घोटले में पार्षदों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए सत्ता व विपक्ष के पार्षदों ने विरोध किया। इस दौरान ज्ञापन देने आए एक भाजपा नेता को रोके जाने पर बागी पार्षद विकास जायसवाल लक्ष्मी कोरी ने हंगामा किया। भाजपा पार्षद अलोक नाराज होकर सदन छोड़कर चले गए।