गांव से देशभर में स्वच्छता का संदेश दिया गया था, आज उसी गांव की गलियां सीवर के बदबूदार और कीचड़युक्त पानी से बजबजा रही हैं। जगह-जगह जलभराव होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 15 सितंबर 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्याणपुर ब्लॉक के ईश्वरीगंज गांव से पूरे देश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसके बावजूद गांव में सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।