फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरापुर वन रेंज के बलाई जंगल के सूखे कुएं में मृत मिला तेंदुआ

शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jul 2025 08:12 PM IST

डेरापुर वन रेंज के बलाई जंगल में रविवार को सूखे कुएं में एक मृत तेंदुआ (नर ) मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वन अधिकारी सेंगुर नदी के रास्ते कहीं से भटक कर तेंदुए के आने की बात कह रहे हैं। रविवार को चरवाहे मवेशी लेकर बलाई जंगल की ओर गए थे। कुछ चरवाहों ने पक्के कुएं में झांका तो अंदर तेंदुआ पड़ा था। उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी। जानकारी पर वन रेंजर इस्तेखार अहमद अन्य कर्मियों संग पहुंचे। पहले सूखे कुएं में जहरीली गैस की जांच की गई। इसके बाद रस्सी के सहारे वन कर्मी कुएं में उतरे। मृत तेंदुआ को रस्सी से बांधकर कुएं से बाहर निकाला। डेरापुर वन रेंजर इस्तेखार अहमद ने बताया कि तेंदुआ के शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान नहीं मिला है। तेंदुआ की मौत एक दिन पहले होने का अनुमान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें