महराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर बॉर्डर पर हाल ही में ट्रैक्टरों के माध्यम से चोरी-छिपे घातक अपशिष्ट डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह अपशिष्ट न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने अवैध रूप से डाले जा रहे अपशिष्ट को रोकने की मांग की है ताकि भविष्य में पीने के पानी की समस्या ना उत्पन्न हो सके।