कानपुर में बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर लगातार चौथे बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखकर न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। 10-11 सितंबर को हुए प्रांतीय सम्मेलन की मांगों को लेकर जारी इस आंदोलन के एक माह पूरे हो चुके हैं। बुधवार को वकीलों ने कचहरी परिसर के मुख्य द्वार बंद कर जोरदार धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की। अदालती कामकाज ठप रहने से दूर-दराज से आए वादकारियों को अगली तारीख लेकर खाली हाथ लौटना पड़ा।