फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पार करते समय युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, अंधेरे में कई गाड़ियां ऊपर से गुजरीं

कानपुर के बिल्हौर कस्बे में धौरसलार रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार रात हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय युवक रवि गौतम को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अंधेरा होने के कारण कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक जयपुर में लकड़ी पॉलिश का काम करता था और भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने घर आया था। सात महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस और एनएचएआई टीम ने अवशेष समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जबकि परिजनों ने पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें