फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चीनी स्टॉक चेकिंग के नाम पर न हो व्यापारियों का उत्पीड़न, व्यापारियों ने डीएम से मिलकर सौंपा ज्ञापन

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चीनी की आपूर्ति में आ रही बाधाओं, बढ़ती कीमतों और स्टॉक चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न पर चिंता जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि हाल में हुई जांच में किसी भी व्यापारी के पास निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं मिला। उन्होंने कानपुर के लिए चीनी मिलों से पर्याप्त कोटा निर्धारित कराने, मिल स्तर पर आपूर्ति व बढ़ी दरों की जांच कराने की मांग की। जिला महा मंत्री कृपा शंकर ने कहा कि समस्या का समाधान व्यापारियों को परेशान करने के बजाय मिलों से पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कीमतों की निगरानी से होगा। मौके पर विजय पंडित, रामेश्वर गुप्ता, श्याम अग्रहरि, सुरेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गुलशन जायसवाल राकेश भाटिया, देवेंद्र गुप्ता, ईश्वर वर्मा, सतीश गुप्ता, राकेश पांडेय, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें