कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कृष्ण नगर की राशन वाली गली में सीवर का गंदा पानी सड़क पर फैल जाने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जलभराव और गंदगी के कारण राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को इसी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय पार्षद से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।