फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर:प्रयाग नारायण मंदिर में भजनों-लोकगीतों से गूंजा शिवाला, भक्तिमय हुआ माहौल

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 29 Mar 2026 07:16 PM IST

कानपुर के शिवाला स्थित 166 वर्ष प्राचीन दक्षिण भारतीय महाराज प्रयाग नारायण मंदिर में भक्ति संगीत का भव्य आयोजन किया गया। भगवान लक्ष्मीनारायण के सभा मंडप में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे परिसर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। सद्प्रेरक बद्री नारायण तिवारी की स्मृति में आयोजित इस भजन संध्या का शुभारंभ संध्या आरती के साथ हुआ। आरती के उपरांत राम स्तुति और जन्म बधाई गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें कविता सिंह के नेतृत्व में सामूहिक गान ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें