कानपुर के चकेरी क्षेत्र में जीटी रोड पर बारिश के बाद हुई सड़कों की बदहाली को सुधारने के लिए युद्धस्तर पर पैचवर्क का काम शुरू किया गया है। सड़क पर बने गड्ढों में डामर डालकर उन्हें दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।