फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी से विवाद के बाद तालाब में कूदा अधेड़, एनडीआरएफ और पीएसी को बुलाया गया

कानपुर के घाटमपुर कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में शनिवार देर रात नशे की हालत में 55 वर्षीय अधेड़ सत्यनारायण तालाब में कूद गए। पत्नी से विवाद के बाद हुए इस घटनाक्रम में पड़ोसियों ने उन्हें एक बार बाहर भी निकाला था, लेकिन वह दोबारा तालाब में कूद गए और दलदल में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार को दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तालाब में अत्यधिक खर-पतवार होने के कारण तलाश में दिक्कत आई। स्थिति को देखते हुए पीएसी और एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गई है। स्थानीय विधायक सरोज कुरील और एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें