कानपुर के गोविंद नगर वार्ड-93 में आयोजित 'जनता ही जनार्दन' कैंप में महापौर प्रमिला पांडेय ने स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याएं और शिकायतें सुनीं। कैंप के दौरान मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) विभाग के अधिकारी आर.के. पाल, पार्षद नवीन पंडित और पार्षद विद्या वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप में महापौर प्रमिला पांडेय ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और अधिकारियों को क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।