सरसौल विकासखंड में सरकारी दावों के विपरीत प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का जर्जर ढांचा उजागर हुआ है। ग्राम पुरवामीर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत सभी 246 बच्चे जमीन पर टाट-पट्टी में बैठने को मजबूर पाए गए। स्कूल में फर्नीचर के नाम पर केवल शिक्षकों की कुर्सियां उपलब्ध हैं।